रुद्रपुर। रुद्रपुर में एक महिला के गले से चेन पर झपट्टा मारने वाली महिला चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी महिला मंदिर मे दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ वारदात को अंजाम देकर भागने की तैयारी में थी कि पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह पकड़ी गई। पुलिस ने महिला चोर के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।
यह मामला रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का है। जहाँ हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवडिय़े भगवान् शिव के जलाभिषेक हेतु आते हैं। जहाँ पुलिस की व्यवस्था रहती है। शनिवार की सुबह 10 बजे रुद्रपुर क्षेत्र के वि_लपुर निवासी मालती देवी पत्नी हरीनाथ स्वयंभू के दर्शन करने आई थी। जहाँं महिला चोर ने उसके चेन पर झपट्टा मार दिया।
मौके पर ही पकड़ी ली गई चोर
मंदिर के गर्भगृह में रही पुलिस ने मौ$के पर ही आरोपी महिला को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह जि़ला-आजमगढ़, ग्राम-महाराजगंज, थाना-करमोदी की है और उसका नाम सुनीता हरिजन पत्नी राजेश है। जिसके बाद पुलिस ने मालती देवी की तहरीर पर 134/22 धारा 379, 411 के तहत मुकदमा दर्ज करके महिला को जेल भेज दिया।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7