ग्वालियर। मध्यप्रदेश के 07 कांवडिय़ों को उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक डंपर ने रौंद दिया, जिनमें से 05 की मौ$के पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। ये सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर लौट रहे थे। मृतक कांवडिय़े ग्वालियर के उटीला थाना इलाके के बांगीपुरा गांव के रहने वाले थे।
घटना शुक्रवार देर रात सवा दो बजे की बताई जा रही है। मौ$के पर मौज़ूद एक कांवडिय़े ने बताया कि हम एक ढाबे पर खाना खा रहे थे, तभी ड्राइवर ने डंपर चढ़ा दिया। हादसा हाथरस में कोतवाली सादाबाद बढ़ार चौराहे पर हुआ। घटना के बाद ड्राइवर डंपर लेकर भाग निकला। 42 लोगों का जत्था एक साथ गंगाजल लेकर जा रहा था।
हादसे में जबर सिंह, रनवीर सिंह, मनोज पाल सिंह, रमेश पाल, नरेश पाल और विकास की मौत हुई है। घायल अभिषेक पाल को ग्वालियर लाकर बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31