Homeजनजागरणमहाआरती में उपस्थित सभी भक्तों ने नशे-मांसाहारमुक्त चरित्रवान् जीवन जीने का लिया...

महाआरती में उपस्थित सभी भक्तों ने नशे-मांसाहारमुक्त चरित्रवान् जीवन जीने का लिया संकल्प

मुंगेली। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से प्रथम रविवार को मंगल भवन, पड़ाव चौक मुंगेली, छत्तीसगढ़ में मासिक महाआरतीक्रम भव्यतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित भक्तों ने समवेतस्वर में ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगाए, पश्चात् सभी ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।

  समापन बेला में सभी भक्तों ने ‘माँ’-गुरुवर की दिव्यछवि के समक्ष नतमस्तक होकर नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय भक्तों सहित भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News