हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआरती क्रम सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर टीमप्रमुख संगीता कुशवाहा जी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक जनजागरण करना है, क्योंकि जब हमारा समाज नशामुक्त होगा, तभी अपराध कम होंगे और देश विकास के पथ पर बढ़ सकेगा। संगठन के प्रांतीय निरीक्षक रामेंद्र सिंह तोमर जी ने कहा कि आगामी 14 फ़रवरी को प्रात: 11 बजे से कानपुर नगर में विशाल नशामुक्त सदभावना जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी एवं संगठन के केन्द्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न अजय अवस्थी जी इस पदयात्रा की अगुआई करेंगे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार जताया।




























Views Today :
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 831
Views This Year : 8222
Total views : 108695
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8