दानापुर। थाना क्षेत्र के मछुआ टोली स्थित एक नर्सिंग होम में गुरुवार की शाम डेंगू मरीज की मौत होने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़-फोड़ कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ आक्रोशित लोगों ने मारपीट की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद थानाध्यक्ष के पहुंचते ही सभी शव लेकर भाग निकले।
घायल दोनों पुलिसकर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी फुटेज से हंगामा, तोडफ़ोड व पुलिस के साथ मारपीट करने वाले की पहचान में जुट गई है।
चिकित्सक ने थाने में दी लिखित शिकायत
नर्सिंग होम के चिकित्सक ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, अकिलपुर थाना क्षेत्र के नया पानापुर नवदियरी के मूल निवासी गोलू कुमार (22 वर्ष) वर्तमान में नासरीगंज में रहते थे। गुरुवार की दोपहर गोलू कुमार को लेकर उसके चाचा राजू नर्सिंग होम आये थे, उसकी जांच में डेंगू, जॉन्डिस व टाइफाइड भी पाया गया था। इलाज के दौरान गोलू की देर शाम मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही उसके स्वजन व रिश्तेदार नर्सिंग होम पहुंच गये और हंगामा करते हुए तोडफ़ोड़ करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची के साथ लोगों ने मारपीट की।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम नर्सिंग होम में हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जिसमें दो पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8