नई दिल्ली। फोब्र्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में फैला हुआ है।
फोर्ब्स के अनुसार, अंबानी की संपत्ति 116 अरब डॉलर है। इससे पिछले साल, वर्ष 2023 में उनकी संपत्तियों का मूल्य 83.4 अरब डॉलर था। गौतम अदाणी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं और वैश्विक सूची में 17वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 84 अरब डॉलर है।
अमीर हुए और अमीर
फोर्ब्स 2024 की अमीरों की सूची में 2,781 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पिछले साल से 141 लोग अधिक हैं। सूची के अनुसार, दुनिया के अमीर अब और अमीर हो गए हैं। उनकी कुल संपत्तियां 14.2 ट्रिलियन डॉलर है, जो 2023 से दो ट्रिलियन डॉलर ज़्यादा है।
अमेरिका में अमीरों की संख्या सबसे ज़्यादा
सूची के अनुसार, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के पास 177 अरब डॉलर की संपत्ति है। सबसे ज़्यादा 813 अरबपति अमेरिका में हैं। इसके बाद चीन में 473 अरबपति हैं। भारत में अरबपतियों की संख्या पिछले साल से 31 बढ़कर 200 हो गई है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40