नई दिल्ली। मेक इन इंडिया पहल के तहत भारतीय वायुसेना ने एक मध्यम परिवहन विमान प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। देश में जल्द ही इसका मेन्युफेक्चरर किया जाएगा। आईएएफ ने शुक्रवार को कहा कि परिवहन विमान की विभिन्न भूमिकाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एमटीए की कार्गो ले जाने की क्षमता 18 से 30 टन के बीच होगी।
मेक इन इंडिया के ज़रिए देश ने अपने रक्षाक्षेत्र में व्यापक बदलाव की शुरुआत की है। इस समय मिसाइल, फील्ड गन, टैंक, विमान वाहक, ड्रोन, लड़ाकू विमान, टैंक और हेलीकॉप्टर जैसे विभिन्न रक्षा प्लेटफार्मों के घरेलू निर्माण के लिए कई परियोजनाएं चल रही हैं। इन परियोजनाओं के ज़रिए भारतीय सशस्त्र बलों की रक्षा आधुनिकीकरण की ज़रूरतों को पूरा किया जा रहा है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 641
Views This Year : 9283
Total views : 109756
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165