Homeक्षेत्रीयबाईक और ट्रैक्टर भिडऩे से दो की मौत, एक घायल

बाईक और ट्रैक्टर भिडऩे से दो की मौत, एक घायल

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के राजनगर तालाब के पास शुक्रवार की शाम बाइक और ट्रैक्टर भिड़ गए, इससे बाइक सवार 2 युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जि़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार छतरपुर जि़ले के पाली गांव से आए थे और एरोरा जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।

बताया जाता है कि छतरपुर जि़ले के पाली निवासी नरेंद्र पुत्र गोरे आदिवासी, छोटू पुत्र बब्बू आदिवासी और हल्ले रैकवार, शक्रवार को बाइक से एरोरा गांव आए थे। यहाँं पर नरेंद्र आदिवासी की ससुराल है।

शुक्रवार की शाम लगभग 05 बजे यह तीनों बाइक से तेज रफ्तार के साथ पाली गांव वापस लौट रहे थे कि तभी राजनगर तालाब के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर नंबर एमपी 34 ए/ 9417 से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटू और हल्ले की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News