काठमाण्डो, नेपाल। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन, शाखा-नेपाल के तत्त्वावधान में दिनांक 25 नवम्बर 2023 को सुविधानगर, काठमाण्डो में 05 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न किया गया। अस्मिता दहाल जी और कबिता जी ने ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
समापन अवसर पर संगठन के केन्द्रीय महासचिव अजय अवस्थी जी ने नेपाल शाखा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 11 हज़ार दिव्य आरतियाँ करवाने का संकल्प कराते हुए कहा कि ”नेपाल में भूकंप की घटनाओं से आमजनजीवन को भारी क्षति उठानी पड़ी है। भविष्य में इतनी बड़ी क्षति न उठानी पड़े, इसके लिए हमें नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीते हुए माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की साधना-आराधना करते रहना है।ÓÓ कार्यक्रम का संचालन सुमित्रा गौतम जी ने किया।
श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ के पश्चात् सुविधानगर, काठमाण्डो में भगवती मानव कल्याण संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम, संगठन के केद्रीय महासचिव अजय अवस्थी जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 712
Views This Year : 8443
Total views : 108916
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23