खगडिय़ा। बिहार में खगडिय़ा के अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल रविवार को धराशायी हो गया। पुल का लगभग 190 मीटर हिस्सा नदी में गिर गया है। हादसे के समय मज़दूर वहां से 500 मीटर दूर काम कर रहे थे।
ज्ञात हो कि पुल को एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है। पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है।
भ्रष्टाचार की वजह से गिरा पुल
परबत्ता से भाजपा विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि जिस तरह से पुल गिरा है, भ्रष्टाचार के लिए इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है? पुल निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। पिछले वर्ष जब पुल का एक हिस्सा गिरा था तो मैंने विधानसभा में इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31