नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़्िाला$फ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर लगभग डेढ़ घंटे तक चली। अमित शाह ने पहलवानों से तब मुलाकात की है, जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र को नौ जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पहलवानों ने अमित शाह भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिर$फ्तारी की मांग की है। इसके बाद गृहमंत्री ने पहलवानों से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि इस मामले में $कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच कर रही है।



























Views Today : 3
Views Last 7 days : 135
Views Last 30 days : 636
Views This Year : 9335
Total views : 109808
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41