Homeराष्ट्रीय समाचारबढ़ती मंहगाई, आमजन परेशान

बढ़ती मंहगाई, आमजन परेशान

देश में लगातार बढ़ती मंहगाई से आमजन परेशान हैं। ज़रूरी खाद्य पदार्थों, खासकर सब्ज़ियों और प्रोटीन युक्त वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते दिसंबर 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर तीन महीने के उच्चस्तर 1.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह नवंबर में 0.71 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले सितंबर में महंगाई दर 1.44 प्रतिशत के स्तर पर थी।  

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति लगातार सातवें महीने नकारात्मक बनी रही। दिसंबर में यह (-) 2.71 प्रतिशत दर्ज़ की गई। हालांकि, नवंबर के (-) 3.91 प्रतिशत के मुकाबले इसमें थोड़ी वृद्धि हुई है, जो खाद्य कीमतों में आए आंशिक उभार को दशार्ता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने डेटा जारी करते हुए बताया कि दिसंबर 2025 में हेडलाइन और खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि का मुख्य कारण पर्सनल केयर और इफेक्ट्स, सब्ज़ियां, मसाले तथा दालों और उनके उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News