सागर। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से प्रथम रविवार को बाल संजीवन विद्यालय, कटरा बाज़ार, सागर में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ।
समापन बेला में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन की संभागीय पदाधिकारी श्रीमती साधना सेन जी ने कहा कि हमें संगठन के द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवामोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रूपेश सेन जी ने कहा यदि भारत को विश्वगुरु बनाना है, तो समाज को नशे-मांसाहार से मुक्त बनाना ही होगा। सरकारें तो दोहरा चरित्र अपना रही हैं, एक तरफ शराब के ठेके चलवा रही हैं, वहीं दूसरी ओर नशामुक्ति अभियान में विज्ञापनों में करोड़ों रुपए खर्च दिखाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा ‘नशे से दूरी है ज़रूरी’ अभियान पूरी तरह असफल है और यदि प्रदेश को नशामुक्त बनाना है, तो नशाबन्दी क़ानून लाना होगा।
भानुप्रताप लोधी जी ने बताया कि दिनांक 19-20 अगस्त 2026 को तहसील -देवरी महराजपुर, ज़िला-सागर में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ का भव्य आयोजन सुनिश्चित है, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी और संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव अशीष शुक्ला जी विशेष रूप से उपस्थित करेंगे। अंत में शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जीवन सिंह लोधी जी ने किया।





























Views Today : 224
Views Last 7 days : 880
Views Last 30 days : 1530
Views This Year : 10520
Total views : 110993
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8