नई दिल्ली। ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के अंतिम दिनों में भारतीय मुक्केबाजों ने रिंग में वह कर दिखाया जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। भारत ने मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) स्पर्धा में अपने स्वर्णिम इतिहास का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अकेले इस खेल में 07 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं।
भारतीय मुक्केबाजों के इस अदम्य साहस और मुक्कों की धमक के आगे विरोधी टिक नहीं सके, जिसके चलते भारत पदक तालिका में शीर्ष देशों में शामिल रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में भारतीय मुक्केबाजों ने पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में अपना दबदबा बनाए रखा। फाइनल मुकाबलों के दिन एक के बाद एक भारतीय मुक्केबाजों ने पोडियम पर तिरंगा लहराया।
खेलों के समापन समारोह के साथ ही भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण आया, जब राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने आधिकारिक तौर पर अगले खेल की ज़िम्मेदारी भारत को सौंपी। भारत का अहमदाबाद शहर साल 2030 में अगले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है।



























Views Today : 48
Views Last 7 days : 260
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 19659
Total views : 120132
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8