Homeदेश प्रदेशपेंट पुताई घोटाला: एक शासकीय हाईस्कूल में 4 लीटर पेंट पोतने के...

पेंट पुताई घोटाला: एक शासकीय हाईस्कूल में 4 लीटर पेंट पोतने के लिए लगे 168 मजदूर और 65 मिस्त्री

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी हाई स्कूल की दीवारों में पेंट पुताई का मामला सुर्खियों में है। चर्चा है कि महज 04 लीटर पेंट पोतने के लिए 168 मजदूर और 65 मिस्त्री लगाए गए!  कुल 233 लोग इस  पुताई में जुटे थे। अब यह सच है या केवल कागजों में लाखों का खर्च दर्शाया गया हैÞ इस बात का खुलाशा तो उच्चस्तरीय जांच से ही हो सकता है।  इस आश्चर्यजनक पुताई का बिल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

04 लीटर पेंट से दीवारें चमकाने का बिल 01 लाख 06 हजार रुपये का बनाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बिल को  पास कर दिया।  

इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मारपाची का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया से इस बारे में पता चला है और इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News