शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी हाई स्कूल की दीवारों में पेंट पुताई का मामला सुर्खियों में है। चर्चा है कि महज 04 लीटर पेंट पोतने के लिए 168 मजदूर और 65 मिस्त्री लगाए गए! कुल 233 लोग इस पुताई में जुटे थे। अब यह सच है या केवल कागजों में लाखों का खर्च दर्शाया गया हैÞ इस बात का खुलाशा तो उच्चस्तरीय जांच से ही हो सकता है। इस आश्चर्यजनक पुताई का बिल भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
04 लीटर पेंट से दीवारें चमकाने का बिल 01 लाख 06 हजार रुपये का बनाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि स्कूल शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बिल को पास कर दिया।
इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी फूल सिंह मारपाची का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया से इस बारे में पता चला है और इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31