मानसून आते ही बीमारियां दस्तक देने लगती हैं। फिर वह सर्दी-जुकाम, गले में खराश या स्किन संबंधी समस्याएं हों या डेगू, मलेरिया आदि। ऐसे में अदरक का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. हेल्थलाइन के मुताबिक, अदरक में भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लामेटरी, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और कई बीमारियों से भी प्रोटेक्ट करता है।
खांसी जुकाम में राहत
मानसून में खांसी जुकाम होना एक आम बात है. ऐसे में अगर आप खाने में अदरक का अधिक उपयोग करें या रात में सोते समय दूध में अदरक मिलाकर पियें, तो इससे खांसी और सर्दी से आराम मिलता है।
जोड़ों के दर्द को करे कम
मानसून में अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में अगर आप पेन किलर लेने की बजाय जिंजर ऑयल से मसाज करें तो आपको काफी फायदा मिलेगा। आप खाने में भी अगर अदरक का सेवन करें तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री गुण सूजन आदि के दर्द को कम कर सकता है।
बालों से डैंड्रफ दूर करे
मानसून में बार-बार बाल गीले होने से डैंड्रफ की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आप 02 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक लें और इसमें 3 चम्मच ऑलिव ऑयल और नींबू का रस डालें, फिर अपने हेयर स्कैल्प पर इसे लगाएं। 15 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में अगर आप 02 बार भी ऐसा करें तो इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।
मुहांसे होंगे दूर
मानसून में नमी बढऩे से स्किन पर मुहांसे आदि होजाते हैं, जबकि अदरक में एंटीसेप्टिक और क्लींजिंग एजेंट मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता हैं। इसके लिए आप अदरक की चाय, काढ़ा या सब्जी आदि में उपयोग कर सकते हैं।
डाइजेशन में सहायक
मानसून में फूड प्वाइजनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। अगर आप कच्चे अदरक का सेवन रोज करें तो ये आपके पाचन का ठीक करेगा। यही नहीं, ये गैस आदि की समस्या को भी दूर कर सकता है।



























Views Today : 4
Views Last 7 days : 244
Views Last 30 days : 1259
Views This Year : 7101
Total views : 107574
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23