Homeक्राईम न्यूज़पलास की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

पलास की लकड़ी से भरा ट्रक जब्त

शहडोल। शहडोल जिले में वन माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।

वन मंडल की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए पलास की अवैध लकड़ियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है।

पकड़े गए वाहन के पास परिवहन के लिए आवश्यक टीपी दस्तावेज नहीं पाए गए। वन विभाग द्वारा दो दिनों के भीतर की गई यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे अवैध लकड़ी का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

चेकिंग के दौरान ट्रक चालक पलास की लकड़ी से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News