Homeदेश प्रदेशनोएडा में दिसंबर से तीन महीने चलेगा विशेष नशामुक्ति अभियान

नोएडा में दिसंबर से तीन महीने चलेगा विशेष नशामुक्ति अभियान

नोएडा। ऊंची इमारतों, हाईराइज सोसायटियों, शॉपिंग मॉल और आईटी कंपनियों के लिए पहचाने जाने वाले नोएडा शहर को नशामुक्त बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कमर कस ली है। शहर को ‘ड्रग फ्री जोन’ के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा आगामी दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक लगातार तीन महीने तक एक व्यापक नशामुक्ति और जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

   नोएडा प्राधिकरण की इस विशेष कार्ययोजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। इसके साथ ही, जो लोग पहले से नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, उन्हें उचित उपचार, परामर्श (काउंसलिंग) और पुनर्वास केंद्रों की मदद से समाज की मुख्यधारा व सामान्य जीवन में वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। इस पूरी मुहिम को केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी नशामुक्त भारत अभियान के संकल्प से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News