Homeराष्ट्रीय समाचारआज भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक

आज भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।  फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित ‘आसियान-भारत’, ‘पूर्वी एशिया’ और ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, बुधवार (18 नवंबर 2026) को राजधानी में बैक-टू-बैक अहम बैठकों और कूटनीतिक मुलाकातों में व्यस्त रहेंगे।

सरकारी योजनाओं की होगी समीक्षा

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्त्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक के दौरान सभी मंत्रियों से उनके संबंधित मंत्रालयों के कामकाज और आगामी लक्ष्यों का अद्यतन ब्यौरा लिया जाएगा। 

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News