कानपुर सौरभ मिश्र। हर माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में राम जानकी वाटिका, हमीरपुर रोड, ज़िला- कानपुर नगर में महाआरतीक्रम संपन्न किया गया।
समापन अवसर पर संगठन के केन्द्रीय प्रवक्ता रमेशचंद्र मिश्र जी ने कहा कि मानवजीवन पाने के साथ, एक ऋषिवर की यात्रा भी मिल जाए, तो जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य और कुछ हो ही नहीं सकता। आपका चयन गुरुवर ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए किया है, आप साधारण व्यक्ति नहीं है। साधक बनो, माता भगवती की नित्यप्रति साधना-आराधना करो, आपकी हर समस्या का समाधान होगा।
टीम प्रमुख सुनीता शर्मा जी ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाआरती का यह क्रम ऊर्जा का स्रोत है। यहाँ से ऊर्जा को प्राप्त करके हम स्वयं तो चेतनावान् बनते ही हैं, समाज को भी चेतनावान् बनाने का कार्य करते हैं। आप सभी श्री दुर्गाचालीसा का पाठ नित्यप्रति अपने घरों में करें, इससे आपके घर में शांति आएगी और माता जगदम्बे की कृपा मिलेगी।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् अनूप बाजपेई जी ने कार्यक्रम में आए हुए ‘माँ’ के भक्तों के प्रति आभार जताया।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139