देसी घी और काली मिर्च दो ऐसी शक्तिशाली चीजें हैं, जिन्हें आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। अगर इन दोनों को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाए, तो यह मिश्रण शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचा सकता है।
देसी घी को आयुर्वेद में “सत्विक आहार” कहा गया है। यह पाचन में सुधार, इम्यूनिटी बढ़ाने और दिमाग को तेज करने में सहायक होता है। वहीं काली मिर्च में पाए जाते हैं एंटीआॅक्सीडेंट्स, पिपरिन, और एंटी-बैक्टीरियल गुण, जो सर्दी-जुकाम से लेकर कैंसर तक की रोकथाम में मदद कर सकते हैं। जब इन दोनों को मिलाकर गर्म खाना या हल्के गुनगुने रूप में सेवन किया जाता है, तो ये शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त करने का काम करते हैं।
पाचनतंत्र को मजबूत बनाए
काली मिर्च में पिपरिन नामक तत्त्व होता ह,ै जो पाचन एंजाइम्स की क्रिया को तेज करता है। घी आंतों को चिकनाहट और पोषण देता है। जब इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए, तो अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। पूरे परिवार का पेट रहेगा हल्का और साफ।
सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए
मॉनसून या सर्दियों में जब घर में सर्दी-जुकाम फैलने लगता है, तो काली मिर्च वाला गर्म घी रामबाण की तरह काम करता है। यह बलगम को पतला करता है और नाक-जुकाम में आराम देता है।
इम्यून सिस्टम को बनाए मज़बूत
काली मिर्च में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीआॅक्सीडेंट गुण शरीर को संक्रमणों से बचाते हैं। वहीं घी शरीर में विटामिन अ, ऊ, ए, ङ को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
हड्डियों और जोड़ों के लिए लाभकारी
घी में कैल्शियम अवशोषण की क्षमता होती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। अगर इसे रोजाना लिया जाए तो बुजुर्गों को घुटनों के दर्द और बच्चों को हड्डी के विकास में लाभ होता है।
त्वचा और बालों में लाए निखार
घी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और काली मिर्च रक्तसंचार को सुधारती है। इस मेल का सेवन करने से चेहरे पर ग्लो आता है और बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31