जबलपुर। मझगवां के ग्राम खबरा में बुधवार को एक ट्रेक्टर नहर में पलट गया। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खबरा गांव में रहने वाले 21 वर्षीय कृषक लख्खू चौधरी ट्रेक्टर लेकर रोज की तरह बुधवर की सुबह भी 09 बजे खेत जा रहे थे कि नहर के पास ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे किसान युवक ट्रेक्टर के नीचे दब गया। जिसे ग्रामीणों ने आनन-फानन ट्रेक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।




























Views Today : 15
Views Last 7 days : 147
Views Last 30 days : 648
Views This Year : 9347
Total views : 109820
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151