नई दिल्ली। सरकार की ओर से नया फर्टिलाइजर बैग लॉन्च किया गया है। नए फर्टिलाइजर बैग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संदेश लिखा होगा कि किसानों से मेरी अपील है, आप रसायनिक उर्वरक का कम और संतुलित इस्तेमाल करके धरती मां को बचाने में एक महान कदम उठाएं।
अगस्त में केंद्र सरकार ने ‘वन नेशनल वन फर्टिलाइजरÓ स्कीम को लागू करने का फैसला किया था, जिसके तहत पूरे देश में भारत ब्रांड के तहत सब्सिडी वाला फर्टिलाइजर मुहैया कराया जाएगा। फर्टिलाइजर पर सब्सिडी प्रधानमंत्री भारतीय जनउर्वरक परियोजना के तहत दी जाती है।
बैग पर सब्सिडी की पूरी जानकारी
इस बैग पर सब्सिडी की पूरी जानकारी होगी। यूरिया के मामले में केंद्र सरकार अधिकतम खुदरा मूल्य तय करती है। उत्पादन लागत और एमआरपी के बीच के अंतर पर सब्सिडी देती है। पोषकतत्त्व आधारित सब्सिडी योजना के तहत, नाइट्रोजन (एन), फॉस्फेट (पी), पोटाश (के) और पोषकतत्त्वों के लिए सब्सिडी दी जाती है। भारत में सामान्य तौर पर रबी और खरीफ की फसलों के लिए 340 से 350 लाख टन फर्टिलाइजर की ज़रूरत पड़ती है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8