सागर। सागर में खुरई थाना क्षेत्र में लगभग ढाई साल पूर्व हुए नाबालिग से गैंगरेप के मामले में अदालत ने गत दिवस फैसला सुनाया है। न्यायालय ने प्रकरण के दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रकरण की सुनवाई तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट 2012) नीलम शुक्ला की कोर्ट में हुई। न्यायालय ने प्रकरण में सुनवाई करते हुए नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपी मिंटू अहिरवार और खचोरी रजक को दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने प्रकरण में बालिका के पुनर्वास के लिए उसे क्षतिपूर्ति के रूप में 04 लाख रुपए प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया है।




























Views Today : 33
Views Last 7 days : 273
Views Last 30 days : 1288
Views This Year : 7130
Total views : 107603
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23