सागर। सागर की बहेरिया थाना पुलिस ने दो हज़ार रुपए के नकली नोटों के साथ उत्तरप्रदेश के एक युवक को गिर$फ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के ख़्िाला$फ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सिद्गुआ स्थित विनायक ढाबे पर आरोपी युवक शिवम यादव ने खाना खाया। खाने का बिल150 रुपए हुआ और शिवम नामक युवक ने ढाबे के मैनेजर को दो हज़ार रुपए का नोट दिया। नकली नोट होने का शक होने पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम शिवम पुत्र यदुनाथ यादव, उम्र 26 साल, निवासी-असेवा, थाना-भोगनीपुर, जि़ला-कानपुर देहात (उ.प्र.) होना बताया।
आरोपी की तलाशी लेने पर एक और दो हज़ार रुपए का नोट जेब से बरामद हुआ। दोनों नकली नोटों पर एक ही नंबर था। रिजर्व बैंक हिंदी और अंग्रेज़ी में लिखा था। आरोपी के ख़्िाला$फ धारा 489 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 249
Views Last 30 days : 1264
Views This Year : 7106
Total views : 107579
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23