गोरखपुर। नए साल के प्रथम दिवस रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने हिंदू सेवाश्रम में लगभग 300 लोगों की की समस्याओं को सुना और उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीडि़तों को थाने में ही हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को जेल में डाला जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारियों को जनता का ख्याल रखना होगा। ठंड के मौसम में कोई भी बाहर ना सोए इसके लिए रैन बसेरों में उचित प्रबंध होना चाहिए।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में ज़मीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 248
Views Last 30 days : 1263
Views This Year : 7105
Total views : 107578
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23