कानपुर, सौरभ मिश्रा। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से प्रथम रविवार को जय माँ शारदा पार्टी लॉन, किदवई नगर, कानपुर में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
‘माँÓ-गुरुवर की दिव्य आरती के उपरान्त, उद्बोधन के क्रम में सीमा उत्तम जी ने कहा कि ”नित्य माता भगवती की साधना-आराधना करें, श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें और यही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति साधक बनकर अपना कल्याण करते हुए समाज का कल्याण कर सकता है।ÓÓ भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष योगेंद्र तिवारी जी ने कहा कि ”परम पूज्य गुरुवरश्री ने अपने शिष्यों को साधक बनाया है और हर साधक का कत्र्तव्य है, भटके हुए लोगों को सही राह दिखाना, दीन-दु:खियों और ज़रूरतमन्दों की सहायता करना, नशे से ग्रसित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना।ÓÓ
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्षा चंद्रेश जी ने कहा कि ”हमें नए वर्ष का स्वागत माता भगवती की साधना-आराधना से करना है और ‘माँÓ की साधना-आराधना के लिए 05 घंटे और 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ, सशक्त माध्यम है।ÓÓ
अंत में टीम प्रमुख सत्यम दीक्षित जी ने कार्यक्रम में आए हुए भक्तों के प्रति आभार जताया। पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया।।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 687
Views This Year : 8458
Total views : 108931
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243