फतेहपुर। फतेहपुर जि़ले के खागा कोतवाली क्षेत्र में तिलक समारोह से निकली फुफेरी बहनों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। अगवा बहनों के शव अपहरण के 20 घंटे बाद पुलिस को मिले हैं। सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। कातिलों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर केमिकल डाला है। चेहरे को ईंट-पत्थरों से कूंचा भी गया है।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती (26) रिश्ते में फुफेरे भाई के तिलक समारोह में गुरुवार की शाम परिवार के साथ शामिल होने आई थी। तिलक के बाद करीब रात आठ बजे सभी लोग खानपान कर रहे थे। युवती दूल्हे की बहन (16) के साथ शौच के लिए जंगल जाने के लिए निकली, जिन्हें अज्ञात तत्त्वों ने अगवा कर लिया।
पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। करीब शाम पांच से छह बजे के बीच पेट्रोल पंप के पीछे सूखे तालाब में झाडिय़ों के बीच शवों को एक व्यक्ति ने देखा और उसने पुलिस को जानकारी दी। वहाँ से एक खाली बोतल और खून से सनी ईंट भी बरामद हुए हैं। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139