बालासोर। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम ट्रेन हादसे में 238 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में एडमिट किया गया है।
यह भीषण दुर्घटना बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब 07 घटित हुई। रेलवे के मुताबिक कोलकाता-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस बहानगा स्टेशन के पास डिरेल हो गई थीं। इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन पास के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले यशवंतपुर-हावड़ाा एक्सप्रेस डिरेल हुई थी। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलटे और दूसरी तरफ से आ रही शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन की भी कुछ बोगियां पटरी से उतर गईं और ये बोगियां दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी से भिड़ गईं।





























Views Today : 2
Views Last 7 days : 134
Views Last 30 days : 635
Views This Year : 9334
Total views : 109807
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41