Homeदेश प्रदेशदूषित पानी और अवैध वसूली के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

दूषित पानी और अवैध वसूली के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के स्थानीय कॉलेज में दूषित पेयजल की आपूर्ति और विभिन्न मदों में हो रही कथित अवैध वसूली को लेकर बुधवार को छात्र आन्दोलित हो उठे। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर और मुख्य गेट पर प्रशासनिक कुप्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

    छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में लंबे समय से पीने के साफ पानी की व्यवस्था नहीं है। वाटर कूलर और टंकियों की सफाई न होने के कारण दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे कई छात्र बीमार हो चुके हैं। छात्रों ने यह आरोपी भी लगाया कि रसीद के बिना विभिन्न कार्यक्रमों और सुविधाओं के नाम पर छात्रों से जबरन मोटी रकम वसूली जा रही है। विरोध करने पर उन्हें परीक्षाओं में फेल करने या आंतरिक अंक (इंटरनल मार्क्स) काटने की धमकी दी जाती है।

   अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन: हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराया। इसके बाद छात्र प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News