नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के नरेला में शनिवार की रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर है। सूत्रों के अनुसार यह आग एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है। घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
24 घंटे में अग्निकांड की दूसरी घटना
दिल्ली के ही मुंडका इलाके में शुक्रवार को एक इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अग्निकांड की यह दूसरी घटना घटित हो गई। मुंडका में हुए अग्निकांड में 27 लोग मारे गए थे, वहीं करीब 12 लोग घायल हुए थे।


























Views Today : 59
Views Last 7 days : 1069
Views Last 30 days : 1907
Views This Year : 10978
Total views : 111451
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8