दमोह। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले जलना गांव में मंगलवार की रात लगभग 12 बजे एक दामाद ने नींद में सो रहे अपने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
बटियागढ़ थाना प्रभारी के अनुसार, दामाद ने अपने ससुर रामलाल आदिवासी की हत्या की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पता चला है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार हो जाता है और उस समय कुछ भी अनर्गल हरकतें करने लगता है। फिलहाल वह फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9332
Total views : 109805
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41