प्रयागराज। बुधवार को प्रयागराज में ट्रेन से उतरते वक्त पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिपाही से दरोगा के पद पर प्रमोशन के बाद रमानाथ द्विवेदी पाँच दिन की छुट्टी लेकर प्रयागराज स्थित अपने घर जा रहे थे।
बताया गया कि वे फाफामऊ में बरेली एक्सप्रेस के धीमी होने पर उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। ट्रेन की चपेट में आने से बांया हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। कमर के नीचे और सिर में गहरी चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
सूत्रों के अनुसार, मृतक दरोगा रमा नाथ द्विवेदी (52) लखीमपुर खीरी जनपद में तैनात थे। इसी महीने की पाँच तारीख को सिपाही से दरोगा के पद पर प्रमोशन हुआ था। घर में सभी लोग काफी खुश थे।





























Views Today : 27
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9332
Total views : 109805
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41