दांतों की सफाई करने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू को काटकर उसका रस निकाल लें। अब छिलने में हल्का नींबू का रस मिलाकर इसे दांतों पर रगड़े। दरअसल नींबू में ब्लीचिंग गुए होते हैं, जो कि दांतों को साफ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। ध्यान रखें लंबे समय तक दांतों पर नींबू का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि नींबू में मौजूद एसिड दांतों में सड़न पैदा कर सकता है।
नींबू और बेकिंग सोडा
दांतों की सफाई के लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें नींबू का रस मिला दें। इसके बाद इस पेस्ट को ब्रश में रखकर दांतों की अच्छे से सफाई करें. इसके बाद नॉर्मल पानी से कुल्ला कर लें।
नींबू का रस और नमक
दांतों की सफाई के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच नमक और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से दांत साफ करें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139