दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी द्वितीये रविवार को कृषि उपजमंडी, सागर नाका, दमोह में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की समापन बेला पर संगठन के केंद्रीय उप प्रचारमंत्री भुज्जीलाल सेन जी ने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने मानवता की सेवा, धर्मरक्षा एवं राष्ट्ररक्षा के लिए तीन धाराओं का गठन किया है, जिन पर चलकर हम स्वयं के साथ समाज का कल्याण कर सकते हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की महिला शाखा की जि़लाध्यक्ष चित्रा राजपूत जी ने कहा कि नारीशक्ति को जागने की आवश्यकता है, क्योंकि यह परिवर्तन का काल है और जब-जब परिवर्तन हुआ है, नारीशक्ति की अहम भूमिका रही है। शोभा सिंह जी, प्रमोद पटेल जी, बलराम सिंह जी, राकेश तिवारी जी, डॉक्टर सुजान सिंह जी और देवी सिंह जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति दौलत सिंह जी ने आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़ला सचिव ओमपाल सेन जी ने किया




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8