Homeजनजागरणदमोह में सम्पन्न हुआ मासिक महाआरतीक्रम

दमोह में सम्पन्न हुआ मासिक महाआरतीक्रम

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में द्वितीय रविवार को कृषि उपजमंडी, ज़िला-दमोह के प्रांगण में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से ‘माँ’-गुरुवर के जयकारे लगाए, पश्चात् साधनाक्रम पूर्ण करके सभी ने दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।

आरतीक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त, सभी भक्तों ने क्रमवार ‘माँ’-गुरुवर की दिव्यछवि के समक्ष नतमस्तक हुए और उन्होंने आजीवन नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीने का संकल्प लिया। 

अंत में शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश रैकवार जी ने किया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News