मुंबई। विलेपार्ले स्थित साठे कॉलेज की एक छात्रा ने संस्थान की तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे दी। पुलिस ने बताया, नालासोपारा निवासी संध्या पाठक (21) स्टेटिस्टिक्स तृतीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार को वह कॉलेज आई और तीसरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी। घटना में उसे गंभीर चाटें आईं। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस यह पता लगा रही है कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



























Views Today : 27
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1572
Views This Year : 10575
Total views : 111048
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8