कानपुर। जय मां शारदा पार्टी लान, किदवई नगर, कानपुर में द्वितीय रविवार को मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के केन्द्रीय प्रचारमंत्री वीरेंद्र दीक्षित जी ने कहा कि ”भक्त घर में स्वयं के लिए साधना करता है, लेकिन जो साधक होता है वह धमरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता कि सेवा के लिए जीवन जीता है। साधक बनो, तपस्वी बनो। महाशक्ति शंखनाद के तीन दिन तपस्यात्मक होंगे, अत: तपस्वी बनकर, जो सेवा कार्य मिले उसे पूरी निष्ठा के साथ करो।
समस्याएं आ जाने पर यदि आपकी आस्था डगमगा गई, तो निश्चित रूप से आपके जीवन की व्यवस्थाएं डगमगा जाएंगी। जो साधक होते है, विपरीत समय में उनकी आस्था डगमगाती नही है, बल्कि अपने आराध्य के प्रति और दृढ़ होजाती है।ÓÓ
महिला शाखा की जि़लाध्यक्ष सुधा गुप्ता जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। अंत में आए हुए भक्तों के प्रति संगठन के जि़लाध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी जी ने आभार व्यक्त किया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8