तेंदूखेड़ा, दमोह। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थानान्तर्गत महिलाओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, इसमें दो महिलाओं की ट्रॉली के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा महिलाएं हादसे में घायल हुई हैं। जिनका इलाज जारी है। घटना सोमवार देर रात 12 बजे के बीच पांजी पिंडरई के समीप की है।
घटना की सूचना मिलने पर तेंदूखेड़ा पुलिस बल मौके पर पहुँची और उनके द्वारा सभी घायलों को तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने पार्वती पति धनसिंह, उम्र 65 वर्ष और रोशनी पुत्री झाहर सिंह, उम्र 19 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनीता पति भूरे सिंह लोधी, 45 वर्ष व भगवती पति मोहन सिंह, 45 वर्ष की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जबलपुर रेफर किया है। बाकी घायल महिलाओं सीएचसी में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार यह सभी महिलाएं कार्तिक पूर्णिमा के चलते नर्मदा स्नान के लिए सोमवार को कुलुआ दिनारी गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली से नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट गईं थीं। स्नान के बाद सभी महिलाएं सोमवार देर रात उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान पांजी पिंडरई के समीप यह हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है।





























Views Today : 20
Views Last 7 days : 118
Views Last 30 days : 713
Views This Year : 8444
Total views : 108917
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243