दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जि़ले में ज़मीन विवाद को लेकर सोमवार सुबह कुछ लोगों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति, उसके बेटे और भतीजे की हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। घटना दमोह देहात (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के बांसतारखेड़ा गांव की है।
अधिकारी ने बताया कि गांव में दो लोगों की गोली मारकर और एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना परिवार में ज़मीन विवाद का नतीजा है। आगे की जांच जारी है। मृतकों की पहचान रमेश विश्वकर्मा, उनके बेटे उमेश विश्वकर्मा (23) और भतीजे रवि विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई है।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 921
Views Last 30 days : 1574
Views This Year : 10577
Total views : 111050
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8