जम्मू। सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के डोडा जि़ले में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप सुबह 5.38 बजे महसूस किया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। इस साल जून से अब तक डोडा में अलग-अलग तीव्रता वाले 12 झटके आ चुके हैं। 13 जून को जि़ले में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई घरों व इमारतों में दरारें आ गईं।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 150
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9350
Total views : 109823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151