मुंबई। मुंबई में चोरों ने 90 फीट लंबा आयरन ब्रिज चुरा कर ले गए हैं। इस पुल का वजन 06 हज़ार किलो था। चोरों ने पहले इस ब्रिज को गैस कटर से काटा और उसके बाद ट्रक में डालकर ले गए। इसी ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस चोरों तक पहुंची। मामले में पुलिस ने 04 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, पुल अडाणी इलैक्ट्रिसिटी कंपनी का था। इसे मुंबई के मलाड इलाके में एक नाले के ऊपर रखा गया था। इसका इस्तेमाल बड़ी पावर केबल्स को मूव करने के लिए होता था। बाद में जब नाले पर परमानेंट पुल बन गया तो आयरन ब्रिज को दूसरी जगह पर रख दिया गया।
कंपनी के कर्मचारी ने की चोरी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ब्रिज को आखिरी बार 06 जून को देखा गया था। मौके पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने आस-पास के इलाकों में लगे कैमरों के फुटेज देखे। फुटेज में 11 जून को एक बड़ा ट्रक पुल की तरफ जाते हुए दिखा। पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर से ट्रक को ट्रैक किया। जांच में पता चला कि जिस कंपनी को ब्रिज बनाने का ठेका दिया गया था, उसी कंपनी के एक कर्मचारी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी और उसके 03 साथियों को गिरफ्तार करने के बाद ब्रिज का सामान भी बरामद कर लिया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40