रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार, दिनांक 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। इस वर्ष भी शैक्षणिक उत्कृष्टता में लड़कियों का स्थान उच्चतमस्तर पर है। नतीजों की घोषणा शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने बोर्ड कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की।
परीक्षा परिणाम एक नजर में:–
12वीं बोर्ड: कुल 83.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 86.4 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का प्रतिशत 78.8 प्रतिशत दर्ज किया गया।
10वीं बोर्ड: कुल 77.15 प्रतिशत छात्र सफल रहे। लड़कियों ने 81 प्रतिशत और लड़कों ने 72 प्रतिशत सफलता प्राप्त की। 10वीं के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत का सुधार परिलक्षित है।
मेरिट लिस्ट और टॉपर्स
12वीं कक्षा में जिज्ञासा वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अन्य प्रमुख टॉपर्स में ताहिरा खान (97.6 प्रतिशत) ने भी अच्छे नम्बर प्राप्त किया। 10वीं कक्षा में अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। रायपुर के आदित्य बसु ने भी 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है।





























Views Today :
Views Last 7 days : 194
Views Last 30 days : 655
Views This Year : 9247
Total views : 109720
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8