प्राग। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने रविवार को चेक गणराज्य के विदेशमंत्री जान लिपावस्की से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार और रक्षा सहित द्विपक्षीय सहयोग में लगातार प्रगति पर सार्थक चर्चा की। यूक्रेन युद्ध और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को भी और मज़बूत करने पर भी बल दिया गया। विदेशमंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
चेक गणराज्य एक जुलाई से यूरोपीय संघ की अध्यक्षता संभालेगा। जयशंकर ने इससे पहले, यूरोपीय संसद के चेक सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की और यूरोपीय संघ और चेक गणराज्य, भारत प्रशांत, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल सहयोग के साथ भारत के संबंधों पर चर्चा की। प्राग में, उन्होंने यूरोपीय संसद के चेक सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की।
विदेश मंत्री शनिवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा से प्राग पहुंचे थे। यहां उन्होंने यूरोपीय संसद के चेक सदस्यों (एमईपी) जन ज़हरदिल, टामस ज़ेडचोव्स्की, मिकुलस पेक्सा और वेरोनिका वेरेसीओनोवा के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139