उत्तराखंड। उत्तरकाशी के तीर्थयात्री और ड्राइवर सहित 30 लोग सवार थे। हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच हुई है। रविवार की शाम लगभग सवा सात बजे यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास यह हृदयविदाक घटना घटित हुई।
इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल चार यात्रियों को हायर सेंटर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून रैफर किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हादसे पर दु:ख जताया और अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए हैं।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167