देहरादून/रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026 के बीच उत्तराखंड सरकार और बदरी-केदार मंदिर समिति ने एक अतिमहत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। धामों में वीआईपी दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु, चाहे वह किसी भी पद पर हो, सामान्य कतार में लगकर ही बाबा केदार और बदरी विशाल के दर्शन कर सकेगा।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए यह क़दम उठाया गया है, ताकि आम तीर्थयात्रियों को घंटों प्रतीक्षा न करनी पड़े। पहले वीआईपी दर्शन के कारण सामान्य लाइन में लगे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती थी। नई व्यवस्था के तहत अब केवल उन्हीं व्यक्तियों को सुविधा मिलेगी जो सरकारी प्रोटोकॉल के तहत आते हैं।





























Views Today :
Views Last 7 days : 194
Views Last 30 days : 655
Views This Year : 9247
Total views : 109720
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8