भोपाल | काम में लापरवाही बरतने पर ग्वालियर नगर निगम के दो उपयंत्रियों को निलंबित किया गया है। कार्रवाई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे के निर्देश पर की गई। उपयंत्री आशीष राजपूत को अपने क्षेत्र में निर्माण कार्यों की उचित निगरानी न करने और कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया। उपयंत्री राजीव पाण्डेय को जल प्रदाय और सीवर संधारण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है। राजीव पाण्डेय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्रतिनियुक्ति पर नगर निगम ग्वालियर में पदस्थ थे।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139