चुराचांदपुर। मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच हुई गोलीबारी की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। घटना तब हुई जब सुरक्षा बलों ने सर्च आॅपरेशन शुरू किया। दरअसल, घाटी क्षेत्र के बिष्णुपुर जिले में एक मैतेई किसान खेत में काम करते समय घायल हो गया था। किसान को पास की पहाड़ियों से चली गोली लगी थी।
इसके बाद हमलावरों की तलाश में सुरक्षा बल लांगछिंगमनबी, हेइचांगलोक और आस-पास के इलाकों में पहुंचे। पुलिस के अनुसार, सर्च आॅपरेशन के दौरान अज्ञात हथियारबंद लोगों ने फोर्स पर गोली चलाई, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139