लखनपुर। सरगुजा ज़िले के लखनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कोयले की खुलेआम अवैध तस्करी चल रही है। कोयला तस्कर नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से साठगांठ कर जेसीबी मशीन से नदी किनारे गड्ढे खोदकर कोयला निकाल कर बाइक से चिमनी भट्ठों में परिवहन कर मोटी कमाई कर रहे हैं। यह पूरा मामला गुमगरा खालकछार का है।
चर्चा है कि कोल खदानों के आस-पास अवैध कोयला खनन के लिए सुरंगे बनाई गई हैं। यहां से बाइकर्स गैंग की मदद से चिमनियों में कोयला पहुंचाया जाता है। नेताओं और अधिकारियों के संरक्षण में लंबे समय से इस क्षेत्र में कोयले की तस्करी हो रही है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 197
Views Last 30 days : 658
Views This Year : 9250
Total views : 109723
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8